Adobe Express आपके बिज़नेस को अनूठी पहचान देने और उच्च-गुणवत्ता वाले मार्केटिंग व व्यावसायिक सामग्री बनाने का तेज़ व आसान तरीका है। अपनी टीम के साथ ब्रांड की सुसंगतता बनाए रखें।
Adobe Express के साथ अपनी रचनात्मकता को नई उड़ान दें, जो एक ऑल-इन-वन डिज़ाइन समाधान है और हर किसी के लिए बेहतरीन विजुअल्स बनाना आसान बनाता है। चाहे आप मनमोहक वीडियो बना रहे हों या अपनी तस्वीरों को निखार रहे हों, Adobe Express आपके विचारों को हकीकत में बदलने के लिए शक्तिशाली उपकरण प्रदान करता है। ट्रेंडी टेम्पलेट्स का उपयोग करके क्लिप्स को सहजता से ट्रिम करें, संयोजित करें और संगीत, टेक्स्ट और शानदार ट्रांजीशन जोड़ें। ऑटो-कैप्शन की सुविधा और सोशल मीडिया के लिए तुरंत रीफ़्रेमिंग जैसे फीचर्स से अपनी कहानियों को प्रभावशाली बनाएँ। वहीं, AI-संचालित फ़ोटो एडिटिंग के साथ अपनी इमेजेज़ को नया जीवन दें, ऑब्जेक्ट्स को जोड़ें या हटाएँ, और फ़ोटोशॉप-प्रेरित फ़िल्टर्स के साथ उन्हें जीवंत करें।
ब्रांडिंग से लेकर दक्षता तक, Adobe Express आपके रचनात्मक वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित करता है। यह तस्वीरों और वीडियो से पृष्ठभूमि हटाने को बेहद आसान बनाता है, जिससे आप मात्र कुछ ही टैप में शानदार विज़ुअल तैयार कर सकते हैं। अपनी ब्रांड पहचान को हर डिज़ाइन में एकीकृत करने के लिए अपनी फ़ॉन्ट्स, रंग और लोगो को ब्रांड किट्स में सहेजें। कस्टम ब्रांडेड QR कोड्स बनाएँ जो आपकी स्टाइल से मेल खाते हों और PDFs को आसानी से एडिट करें, जहाँ आप टेक्स्ट, इमेजेज़ और लेआउट को अपनी ज़रूरतों के अनुसार बदल सकते हैं। Adobe Express आपकी डिजिटल सामग्री को पेशेवर रूप देने के लिए एक पूर्ण प्लेटफॉर्म है।
अपनी रचनात्मक यात्रा को और भी आगे बढ़ाने के लिए, Adobe Express प्रीमियम सदस्यता के साथ उन्नत सुविधाओं के एक विशेष संग्रह को अनलॉक करें। यह आपको Adobe Stock से 20 करोड़ से अधिक रॉयल्टी-मुक्त फ़ोटो, वीडियो, संगीत ट्रैक और डिज़ाइन तत्वों तक पहुँच प्रदान करती है। 250 जनरेटिव क्रेडिट के साथ AI की शक्ति का उपयोग करें ताकि आप अपनी कल्पना को और भी विस्तृत कर सकें। प्रीमियम सदस्य वीडियो पृष्ठभूमि हटाने, एक क्लिक में कई चैनलों के लिए आकार बदलने, और विशेष ब्रांड किट्स सहित कई अन्य प्रीमियम उपकरणों का लाभ उठा सकते हैं। Adobe Express प्रीमियम का अनुभव डेस्कटॉप ब्राउज़र और मोबाइल फ़ोन, दोनों पर लें, जिसमें Adobe Photoshop Express मोबाइल भी शामिल है, जिससे आपकी रचनात्मकता कभी बाधित नहीं होती।